शेयर मंथन में खोजें

चौथी तिमाही में आईआरसीटीसी का मुनाफा 30.4% बढ़ा

रेलवे केटरिंग और पर्यटन सुविधा मुहैया कराने वाली सरकारी रेलवे कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) यानी इंडियन रेलवे केटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। सालाना आधार पर कंपनी का प्रदर्शन काफी बढ़िया रहा है।

 कंसोलिडिटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 30.4% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा 213.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 278.8 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी के आय में भी 39.7% की बढ़ोतरी हुई है। आय 691 करोड़ रुपये से बढ़कर 965 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में भी 16.5% की वृद्धि हुई है। कामकाजी मुनाफा 278.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 324.6 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।हालाकि कंपनी के मार्जिन में गिरावट देखी गई है। कंपनी का मार्जिन चौथी तिमाही में 40.31% से घटकर 33.64% फीसदी हो गया है। कंपनी को 25.84 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ है। कंपनी ने 2 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। 

कंपनी के केटरिंग कारोबार से आय में 49% की बढ़ोतरी हुई है। आय 266.19 करोड़ रुपये से बढ़कर 395.77 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं इंटरनेट टिकटिंग कारोबार से आय में 1 फीसदी की वृद्धि हुई है। इंटरनेट कारोबार से आय 292.82 करोड़ रुपये से बढ़कर 295.12 करोड़ रुपये हो गई है। रेल नीर की बिक्री में 34 फीसदी की वृद्धि हुई है। रेल नीर की बिक्री 54.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 73.36 करोड़ रुपये हो गई है। सरकार के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई योजनाओं का भी फायदा मिल रहा है। पर्यटन कारोबार से आय में 155% की वृद्धि हुई है। आय 54.24 करोड़ रुपये से बढ़कर 138.54 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा स्टेट तीर्थ यानी राज्यों के पर्यटन और अलग-अलग डेडिकेटेड टूरिज्म कॉरिडोर से आय में 154 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आय 25.81 करोड़ रुपये से बढ़कर 65.44 करोड़ रुपये हो गई है।

 

(शेयर मंथन 30 मई,2023)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख