शेयर मंथन में खोजें

अंबुजा सीमेंट के शेयरों पर विशेषज्ञ की क्या राय? जानें निवेशकों को आगे करना चाहिए?

अभिषेक जानना चाहते हैं कि उन्हें अंबुजा सीमेंट के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने अंबूजा सीमेंट के शेयर 590 रुपये के भाव पर खरीदे हैं और उनका नजरिया लंबी अवधि का है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि अब जबकि अक्टूबर के मध्य में मानसून का वापसी चरण पूरा हो चुका है, तो निर्माण गतिविधियों में फिर से तेजी आने की संभावना है। इसका सीधा लाभ सीमेंट कंपनियों को मिल सकता है। हालांकि, बीते क्वार्टर में लंबी बरसात के कारण डिमांड कमजोर रही और नतीजतन इस अवधि के नतीजे (results) कुछ खास नहीं रहेंगे। अंबूजा सीमेंट मजबूत कंपनी है और सेक्टर के सुधार के साथ इसमें पुनरुद्धार (revival) की संभावना है। हालांकि, रिजल्ट आने से पहले किसी भी नई खरीद या बड़ी पोजिशन लेने से बचना चाहिए। 600 रुपये का स्तर यहां निर्णायक रहेगा। इसके ऊपर जाने पर स्टॉक में नई तेजी की कहानी शुरू हो सकती है, जबकि इसके नीचे फिलहाल स्थिरता बनाए रखना ही समझदारी भरा कदम होगा।


(शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख