शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयरों का विश्लेषण, निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

राकेश जानना चाहते हैं कि उन्हें बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उनके पास करीब 2200 शेयर हैं, जो 55 रुपये के भाव पर खरीदे गए हैं। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र का प्रदर्शन हाल के वर्षों में बेहतर रहा है। हर तिमाही में बैंक ने मुनाफे में वृद्धि, बेहतर नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) और कम एनपीए (Non Performing Assets) जैसी रिपोर्ट दी है। इसके बावजूद शेयर प्राइस में बड़ी तेजी नहीं आई है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि फिलहाल यह स्टॉक टेक्निकल सपोर्ट जोन में है, और 200 डे मूविंग एवरेज (200 DMA) पर इसका अहम स्तर 52 रुपये के आसपास है। जब तक यह इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तब तक स्टॉक में स्थिरता और लंबी अवधि के लिए भरोसा कायम रहेगा। अच्छे नतीजों के बाद बाजार का रिएक्शन भी सकारात्मक है। जब तक शेयर ₹52 के नीचे क्लोज नहीं होता, तब तक पोजीशन बनाए रखी जा सकती है। 55 रुपये के स्तर को रिस्क मैनेजमेंट पॉइंट मानकर चलना समझदारी होगी।


(शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख