शेयर मंथन में खोजें

04 अक्टूबर को खुलेगा गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) का आईपीओ

गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) की सहायक कंपनी गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) का आईपीओ 04 अक्टूबर को खुलेगा।

गोदरेज इंडस्ट्रीज के पास गोदरेज एग्रोवेट की 63.67% हिस्सेदारी है। 06 अक्टूबर को बंद होने वाला यह आईपीओ पिछले 8 साल में गोदरेज ग्रुप का पहला है। 450-460 रुपये के प्राइस बैंड के साथ गोदरेज एग्रोवेट आईपीओ के माध्यम से 300 करोड़ रुपये के नये इक्विटी शेयर जारी करेगी। साथ ही सिंगापुर सरकार का निवेश फंड टेमासेक होल्डिंग्स भी इसमें अपनी 19.99% हिस्सेदारी में से एक तिहाई घटायेगा। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन