शेयर मंथन में खोजें

श्रेई इन्फ्रा (Srei Infra) की सहायक कंपनी को आईपीओ के लिए मिली सेबी की मंजूरी

श्रेई इन्फ्रा (Srei Infra) की सहायक इकाई श्रेई इक्विपमेंट फाइनेंस (Srei Equipment Finance) को आईपीओ (IPO) के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी है।

सेबी ने श्रेई इक्विपमेंट के अलावा हिंदुजा लेलैंड, आवास फाइनेंसियर्स और पेनवेर प्रोडक्ट्स को भी आईपीओ इश्यू लाने के लिए मंजूरी दे दी है।
श्रेई इक्विपमेंट ने पिछले साल नवंबर में आईपीओ के लिए आवेदन किया था। इश्यू में श्रेई इक्विपमेंट 1,100 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेगी, जबकि श्रेई इन्फ्रा 43 लाख इक्विटी शेयर ऑफर-फोर-सेल के लिए रखेगी।
इस खबर से श्रेई इन्फ्रा के शेयर में 1.5% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। 50.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 52.50 रुपये पर शुरुआत के बाद 12 बजे के करीब यह 0.80 रुपये या 1.58% की तेजी के साथ 51.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख