शेयर मंथन में खोजें

08 जनवरी को खुलेगा केपीआई ग्लोबल इन्फ्रा (KPI Global Infra) का आईपीओ इश्यू

खबरों के अनुसार केपीआई ग्लोबल इन्फ्रा (KPI Global Infra) का एसएमई आईपीओ (SME IPO) इश्यू 08 जनवरी को खुलने जा रहा है।

ब्रांड नाम "सोलरिज्म" (Solarism) के अंतर्गत सौर ऊर्जा सेवाएँ देने वाली केपीआई ग्लोबल इन्फ्रा एसएमई आईपीओ 08 जनवरी को खुल कर 11 जनवरी को बंद होगा।
केपीआई ग्लोबल इन्फ्रा अपने 39.93 करोड़ रुपये के इश्यू में 10 रुपये प्रति वाले 49,92,000 शेयरों को 70 रुपये के अधिमूल्य के साथ 80 रुपये प्रति की दर से बेचेगी। इनमें 1.99 करोड़ रुपये के 2,49,600 इक्विटी शेयर बाजार निर्माताओं के लिए आरक्षित रहेंगे। केपीआर ग्लोबल के एसएमई आईपीओ का प्रबंधन विव्रो फाइनेंशियल सर्विसेज (Vivro Financial Services) करेगी। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख