शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी (Nifty) 33 अंक फिसला

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 41,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया।

इससे पहले लगातार तीन दिनों तक भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे थे। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते के उत्साह में आज सुबह बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुक्रवार के बंद स्तर 41,009.71 अंकों के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 41,168.85 पर खुला, लेकिन पहले ही घंटे में लाल निशान में चला गया। सेंसेक्स आज के कारोबार में दिन भर हरे और लाल निशान के बीच ऊपर-नीचे होता रहा और आखिरकार 70.99 अंकों या 0.17% की गिरावट के साथ 40,938.72 पर बंद हुआ।
दूसरी ओर एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) शुक्रवार के 12,086.70 के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 12,131.35 पर खुला, लेकिन जल्दी ही लाल निशान में चला गया। हालाँकि अच्छी बात यह रही कि आज के कारोबार में दिन भर निफ्टी 12,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर टिका रहा। आज के कारोबार के अंत में निफ्टी 32.75 अंकों या 0.27% की कमजोरी के साथ 12,053.95 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से टीसीएस (TCS) में 2.70%, एचसीएल टेक (HCL Tech) में 1.65% और टेक महिन्द्रा (Tech Mahindra) में 1.52% की मजबूती दर्ज की गयी। दूसरी ओर आईटीसी (ITC) में 1.97% और टाटा स्टील (Tata Steel) में 1.80% की कमजोरी रही।
बाजार के विभिन्न क्षेत्रों पर नजर डालें, तो आज के कारोबार में आईटी और रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में मजबूती देखी गयी। दूसरी ओर धातु, एफएमसीजी और दूरसंचार क्षेत्र के शेयरों में गिरावट रही। आज के कारोबार में निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 13 शेयरों में तेजी और 37 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी। दूसरी ओर सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 10 शेयरों में मजबूती और 21 शेयरों में गिरावट रही।
भारतीय शेयर बाजार के छोटे-मँझोले सूचकांकों की बात करें तो आज के कारोबार में इनमें भी कमजोरी दर्ज की गयी। आज बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.46% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.20% की गिरावट रही। आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,124 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,366 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 212 शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले बिना किसी बदलाव के बंद हुए। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख