शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत, सेंसेक्स (Sensex) ने बनाया सर्वकालिक उच्चतम स्तर

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़ोतरी के साथ सत्र का आरंभ हुआ है।

शुरुआती मिनटों में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) के अलावा छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी हल्की मजबूती दिख रही है। निफ्टी लगभग 23 अंकों की तेजी के साथ 12282 पर है। बीएसई सेंसेक्स 41,673.92 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 41,746.20 पर खुला है। सुबह 9.24 बजे के करीब सेंसेक्स 107.46 अंकों या 0.26% की मजबूती के साथ 41,781.38 पर है। इससे पहले आज के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ऊपर की ओर 41,809.96 तक चला गया, जो इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है।
इस समय सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान में हैं, जबकि 09 शेयर लाल निशान में हैं। हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) और एसबीआई (SBI) में लगभग पौने दो फीसदी की तेजी है। यस बैंक (Yes Bank) में लगभग दो फीसदी कमजोरी है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख