शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार ने की वापसी, फिर भी 8,000 के ऊपर नहीं बंद हो सका निफ्टी (Nifty)

सोमवार की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को बेहतर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों ने कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की।

लेकिन ऊपरी स्तरों पर बिकवाली आने से यह तेजी ठहर नहीं सकी। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) सोमवार के बंद स्तर 7,610.25 के मुकाबले आज मंगलवार की सुबह शानदार तेजी के साथ 7,848.36 पर खुला और जल्दी ही 8,000 के अहम स्तर के ऊपर चला गया। लेकिन यह वापसी कामयाब न हो सकी और जल्दी ही यह लाल निशान में आ गया। दिन भर के भारी उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार निफ्टी 190.80 अंकों या 2.51% की मजबूती के साथ 7,801.05 पर बंद हुआ। हालाँकि इसने आज के कारोबार में 7,511.10 का निचला स्तर भी छुआ।
आज निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 35 हरे निशान में रहे, जबकि 15 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। आज इन्फोसिस (Infosys) में 13.97% की शानदार मजबूती दर्ज की गयी। अदानी पोर्ट्स (Adani Ports) में 13.81%, ब्रिटानिया (Britannia) में 11.79% और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 10.8% की तेजी रही। दूसरी ओर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) में 7.98% की भारी गिरावट रही।
दूसरी ओर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने सोमवार के बंद स्तर 25,981.24 के मुकाबले आज 692.79 अंकों या 2.67% की मजबूती के साथ 26,674.03 पर बंद हुआ। इसके 30 शेयरों में से 19 में आज तेजी रही, जबकि 11 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 24 मार्च 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख