शेयर मंथन में खोजें

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में रही मजबूती, निफ्टी (Nifty) 9,200 के ऊपर हुआ बंद

भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों ने कारोबारी हफ्ते की समाप्ति मजबूती के साथ की।

शुक्रवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 199.32 अंकों या 0.63% की बढ़त के साथ 31,642.70 पर रहा। इससे पहले यह गुरुवार के बंद स्तर 31,443.38 के मुकाबले शुक्रवार को 32,083.32 पर खुला और ऊपर की ओर 32,088.51 तक गया। शुक्रवार को एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 52.45 अंकों या 0.57% की मजबूती के साथ 9,251.50 पर बंद हुआ।
निफ्टी के शेयरों की बात करें तो हिन्दुस्तान यूनिलीवर (HUL) में 4.31% की बढ़त रही। सन फार्मा (Sun Pharma) में 3.94%, डॉ. रेड्डीज लैब (Dr. Reddy’s Lab) में 3.66% और टेक महिन्द्रा (Tech Mahindra) में 3.66% की मजबूती रही। दूसरी ओर एनटीपीसी (NTPC) में 3.70% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 09 मई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख