शेयर मंथन में खोजें

बाजार की बनावट कमजोर, 24150 का स्तर टूटने पर बढ़ेगी बिकवाली : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बेंचमार्क सूचकांकों में लगातार तीसरे दिन मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी 137 अंक नीचे, जबकि सेंसेक्स 502 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में, फार्मा सूचकांक में सर्वाधिक तेजी आयी, इसने 1% जोड़े, जबकि मीडिया में सूचकांक में 2% का नुकसान दर्ज किया गया। तकनीकी तौर से बाजार में ऊपर के स्तरों पर एक बार फिर से बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है।

दैनिक चार्टों पर मंदी की कैंडल और एकदिनी चार्टों पर लोअर टॉप की संरचना मौजूदा स्तरों से कमजोरी बढ़ने का संकेत दे रही है। इसके अलावा काफी लंबे समय के बाद निफ्टी 20 दिनों के सिंपल मूविंग एवरेज (एसएमए) के नीचे बंद हुआ है, जो अल्प अवधि के लिए बड़े पैमाने पर नकारात्मक है। 

हमारा मानना है कि बाजार की मौजूदा बनावट कमजोर है, मगर नयी बिकवाली 24150/80000 का स्तर टूटने के बाद ही मुमकिन है। अगर ये इस स्तर के नीचे जाते हैं, तो बाजार 24050-24000/79700-79500 के स्तरों तक फिसल सकते हैं।

दूसरी तरफ, अगर बाजार 24250/80400 के स्तर के ऊपर बढ़ता है, तो हमें 20 दिनों के एसएमए या 24350-24400/80700-81000 के स्तर तक तीव्र पुलबैक रैली देखने को मिल सकती है। 

(शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख