शेयर मंथन में खोजें

7.5% डिस्काउंट के साथ सूचीबद्ध हुआ एमएसटीसी (MSTC) का शेयर

सरकारी ई-कॉमर्स कंपनी एमएसटीसी (MSTC) का शेयर आज बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर यह आईपीओ (IPO) इश्यू भाव के निचले स्तर (120 रुपये) की तुलना में 7.5% गिरावट के साथ 111.00 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। हालाँकि कमजोर शुरुआत के बाद इसमें वृद्धि हुई और यह बीएसई पर 116.55 रुपये तक चढ़ा। बीएसई पर करीब साढ़े 12 बजे यह इश्यू भाव के मुकाबले 5.55 रुपये या 5.00% की बढ़ोतरी के साथ 116.55 रुपये पर ही है।
बता दें कि एमएसटीसी के 226 करोड़ रुपये के आईपीओ को इश्यू के अंतिम दिन बुधवार 20 मार्च तक 1.46 गुना आवेदन मिले थे। कंपनी के इश्यू 1.76 करोड़ शेयरों के मुकाबले 2.58 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन भेजे गये थे। एमएसटीसी का आईपीओ 13 मार्च को खुला था, जिसमें इसे 15 मार्च (जो पहले इश्यू का अंतिम दिन था) तक 1.12 गुना या 1.98 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन भेजे गये। उस समय आईपीओ में शेयरों के लिए 121-128 रुपये का प्राइस बैंड (कीमत का दायरा) रखा गया था।
मगर फिर एमएसटीसी ने आईपीओ की अवधि बढ़ाने और प्राइस बैंड घटाने का निर्णय लिया, ताकि अधिक निवेशकों का रुझान इश्यू की तरफ बढ़े और आवेदनों में इजाफा हो। कंपनी ने आईपीओ की अवधि बढ़ा कर 20 मार्च तक करने के साथ ही प्राइस बैंड घटा कर 120-128 रुपये कर दिया, जिससे कंपनी को आईपीओ में प्राप्त आवेदन 1.12 गुना से बढ़ कर 1.46 गुना हो गये हैं।
एमएसटीसी का संचालन इस्पात मंत्रालय द्वारा किया जाता है। एमएसटीसी विविध उद्योग खंडों में ई-कॉमर्स से संबंधित सेवाएँ देती है। यह थोक कच्चे माल के व्यापार की भी एक प्रमुख कंपनी है। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख