शेयर मंथन में खोजें

अदाणी पावर (Adani Power) की रेटिंग्स में सुधार

अदाणी पावर की रेटिंग्स में सुधार हुआ है।

कंपनी की रेटिंग्स में यह सुधार भारत की स्वतंत्र क्रेडिट रेटिंग एजेंसी केयर ने किया है। केयर ने दीर्घकालिक बैंक सुविधाओं की रेटिंग्स को केयर ए- से केयर बीबीबी+ कर दिया है। केयर ने अन्य दीर्घकालिक बैंक सुविधाओं को केयर बीबीबी से केयर बीबीबी- कर दिया है। बीएसई में अदाणी पावर के शेयर शुक्रवार के 27.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सोमवार को 27.35 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.40 बजे कंपनी के शेयर 0.10 रुपये या 0.37% की बढ़त के साथ 27.25 रुपये पर चल रहा है। 4 अप्रैल 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 36.10 रुपये का रहा था। 25 अगस्त 2015 को यह शेयर 19.65 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख