शेयर मंथन में खोजें

नवनीत एजुकेशन (Navneet Education) को 113.6 करोड़ रुपये का लाभ

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में हुए 98.4 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में नवनीत एजुकेशन (Navneet Education) का लाभ 113.6 करोड़ रुपये रहा।

इसी दौरान कंपनी के लाभ में 15.4% की बढ़त के साथ-साथ, इसकी आमदनी में भी 8.6% की बढ़त हुई है। नवनीत एजुकेशन की आमदनी 516.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 560.5 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में नवनीत एजुकेशन के शेयर ने आज हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की है। कंपनी का शेयर सोमवार के 105.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 106.70 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे नवनीत एजुकेशन का शेयर 1.65 रुपये या 1.56% की गिरावट के साथ 104.10 पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख