शेयर मंथन में खोजें

मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज (Max Financial Services) को 107.12 करोड़ रुपये का लाभ

मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज ने तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ चार गुना बढ़ कर 107.12 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी को 24.7 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आमदनी 40.19 करोड़ रुपये से चार गुना बढ़ कर 131.90 करोड़ रुपये हो गयी है। इस समान अवधि में कंपनी का एबिटा 25.6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 107.5 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन सालाना आधार पर 63.8% से बढ़ कर 81.6% हो गया है। हालाँकि बेहतरीन तिमाही नतीजों के बाद भी बीएसई में मैक्स फाइनेंशियल के शेयर में गिरावट है। कंपनी के शेयर सोमवार 542.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 524 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.05 बजे कंपनी के शेयर 4.65 रुपये या 0.86% की गिरावट के साथ 537.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख