शेयर मंथन में खोजें

सनशील्ड केमिकल्स (Sunshield Chemicals) को हुआ घाटा, शेयर लुढ़का

सनशील्ड केमिकल्स (Sunshield Chemicals) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घाटा हुआ है।

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही के 0.86 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 0.70 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। हालांकि इस बीच कंपनी की आमदनी में 24.73% की बढ़त हुई है। कंपनी की आमदनी 35.09 करोड़ रुपये से बढ़ कर 43.77 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में सनशील्ड केमिकल्स का शेयर सोमवार के 410.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 421.95 रुपये पर खुला। मजबूती के साथ शुरुआत करने के बावजूद आज सनशील्ड केमिकल्स के शेयर में गिरावट का रुख रहा है। करीब सवा 1 बजे सनशील्ड केमिकल्स का शेयर 20.00 रुपये या 4.88% की कमजोरी के साथ 390.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख