शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) नहीं घटायेगी कर्मचारियों का वेतन

खबरों के अनुसार वित्तीय संकट से गुजर रही विमान कंपनी जेट एयरवेज ने अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती का फैसला वापस ले लिया है।

ईंधन के महंगा होने और रुपये में कमजोरी से परिचालन लागत में बढ़ोतरी के कारण जेट एयरवेज ने पायलटों सहित अपने कर्मचारियों के वेतन में 25% तक की कटौती का ऐलान किया था। मगर कंपनी के कर्मचारियों ने इस निर्णय का विरोध किया था। खबर है कि जेट एयरवेज ने कर्मचारियों का जुलाई महीने का पूरा वेतन जारी कर दिया है।
कर्मचारियों का वेतन घटाने के निर्णय का जेट एयरवेज की छवि पर नकारात्मक असर पड़ा। मीडिया में यह खबर आने के बाद यात्रियों द्वारा टिकट बुकिंग रद्द करवाने में वृद्धि भी देखी गयी।
उधर बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर दोपहर डेढ़ बजे एक दम सपाट स्थिति में है। कंपनी का शेयर 308.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 304.70 रुपये पर खुला था। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 314.45 रुपये और निचला स्तर 299.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख