शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HIndustan Unilever) ने किया आइसक्रीम ब्रांड खरीदने के लिए करार

देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HIndustan Unilever) ने विजयकांत डेयरी (Vijaykant Dairy) और इसकी साथी कंपनी के साथ आदित्य मिल्क आइसक्रीम ब्रांड को खरीदने के लिए करार किया है।

साथ ही हिंदुस्तान यूनिलीवर इसके जमी हुई मिठाई व्यापार और वितरण नेटवर्क का अधिग्रहण भी करेगी। हालाँकि कंपनी की ओर से सौदे के मूल्य की जानकारी नहीं दी गयी है। गौरतलब है कि लेन-देन पूरी होने तक विजयकांत डेयरी ही आइसक्रीम व्यापार का संचालन करेगी। साथ ही हिंदुस्तान यूनिलीवर के लिए तय समयसीमा तक उत्पादन भी करेगी। इस सौदे से हिंदुस्तान यूनिलीवर की आइसक्रीम बाजार में स्थिति मजबूत होगी।
उधर बीएसई में हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 1,759.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,764.95 रुपये पर खुला और सवा 12 बजे तक इसमें गिरावट का रुख रहा। 1,715.60 रुपये के निचले स्तरों से थोड़ी मजबूती के बाद अंत में कंपनी का शेयर 28.95 रुपये या 1.65% की गिरावट के साथ 1,730.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख