शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, टीवीएस मोटर, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स और एम्फैसिस

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, टीवीएस मोटर, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स और एम्फैसिस शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, टीवीएस मोटर, मदरसन सूमी, अदाणी एंटरप्राइजेज, एम्फैसिस, अदाणी ट्रांसमिशन, एयू स्मॉल फाइनेंस, कल्पतरु पावर, पीटीसी इंडिया, इडेलवाइज फाइनेंशियल, बिड़ला कॉर्प, फ्यूचर लाइफस्टाइल और पीएनसी इन्फ्रटेक
अदाणी पोर्ट्स - कंपनी का तिमाही मुनाफा 9.1% घट कर 697.4 करोड़ रुपये रह गया।
अदाणी पावर - पहली तिमाही में अदाणी पावर को 825.2 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
उज्जीवन फाइनेंशियल - कंपनी को 45 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
सिंडिकेट बैंक - सिंडिकेट बैंक का शुद्ध घाटा 263.19 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,281.77 करोड़ रुपये हो गया।
आंध्र बैंक - बैंक का बोर्ड 10 अगस्त को भारत सरकार को शेयर जारी करने पर विचार करेगा।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा - जुलाई में 47,605 इकाई उत्पादन और 44,563 इकाई बिक्री की।
करुर वैश्य बैंक - बैंक ने एमसीएलआर में संशोधन किया।
अवंती फीड्स - मुनाफा 148.84 करोड़ रुपये से घट कर 89.99 करोड़ रुपये रह गया।
सन फार्मा - अमेरिका में एक नयी दवा पेश की।
सागर सीमेंट - जुलाई उत्पादन 4.87% बढ़ कर 2,30,193 मिलियन टन और बिक्री 13.40% बढ़ कर 2,19,748 मिलियन टन रही।
डीएफएम फूड्स - कंपनी ने शेयरों के उप-विभाजन को मंजूरी दी। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख