शेयर मंथन में खोजें

आवेदन के लिए खुला एफ्ले इंडिया (Affle India) का आईपीओ (IPO) इश्यू

एफ्ले इंडिया (Affle India) का आईपीओ (IPO) इश्यू सोमवार 29 जुलाई को आवेदन के लिए खुल गया है।

यह इश्यू 31 जुलाई को बंद होगा, जिसके जरिये एफ्ले की योजना 459 करोड़ रुपये जुटाने की है। कंपनी अपने आईपीओ में 90 करोड़ रुपये के नये शेयरों के साथ ही 359 करोड़ रुपये के शेयरों को ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) के जरिये बेचेगी। आईपीओ में 740-745 रुपये का प्राइस बैंड (Price Band) रखा गया है।
बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने सिंगापुर में स्थित वैश्विक तकनीकी कंपनी एफ्ले होल्डिंग्स (Affle Holdings) की भारतीय इकाई एफ्ले इंडिया को आईपीओ के लिए अक्टूबर 2018 में ही हरी झंडी दिखा दी थी। मोबाइल मार्केटिंग कंपनी एफ्ले इंडिया ने सेबी के पास जुलाई 2018 में आवेदन किया था। बाजार नियामक से कंपनी को 19 अक्टूबर 2018 को 'ऑब्जर्वेशंस' मिली, जो किसी भी तरह का सार्वजनिक इश्यू लाने वाली हर कंपनी के लिए प्राप्त करना जरूरी है।
आईपीओ का प्रबंधन आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) और नोमुरा फाइनेंशियल (Nomura Financial) करेंगी। आईपीओ के जरिये प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल एफ्ले इंडिया कार्यकारी पूँजी जरूरतों और अन्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी।
एफ्ले मोबाइल उपयोगकर्ताओं के साथ व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कंपनियों को एंड-टू-एंड सॉल्युशंस और ऑनलाइन तथा ऑफलाइन कंपनियों के लिए उद्यम ग्रेड डेटा विश्लेषण प्रदान करती है। 2009 में माइक्रोसॉफ्ट ने एफ्फेल होल्डिंग्स में थोड़ी हिस्सेदारी खरीदी थी। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख