शेयर मंथन में खोजें

एफ्ले इंडिया (Affle India) के आईपीओ (IPO) को मिले 86 गुना से अधिक आवेदन

एफ्ले इंडिया (Affle India) के आईपीओ (IPO) इश्यू को 86 गुना से अधिक आवेदन भेजे गये।

सोमवार 29 जुलाई को खुल कर एफ्ले का आईपीओ 31 जुलाई को बंद हुआ। 459 करोड़ रुपये के इश्यू में कंपनी ने 90 करोड़ रुपये के नये शेयरों के साथ ही 359 करोड़ रुपये के शेयरों को ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) के जरिये बेचने का ऐलान किया था। आईपीओ में 740-745 रुपये का प्राइस बैंड (Price Band) रखा गया था।
एफ्ले के आईपीओ में योग्य संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से के लिए 55.3 गुना, खुदरा निवेशकों निकी ओर से 10.96 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों की ओर से सर्वाधिक 199 गुना आवेदन भेजे गये। कंपनी ने इश्यू में कुल 33.78 लाख शेयर बिक्री के लिए रखे थे, जिनके मुकाबले 29.21 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन भेजे गये। आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने 26 जुलाई को एंकर निवेशकों से 206.55 करोड़ रुपये की पूँजी जुटा ली थी।
बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने सिंगापुर में स्थित वैश्विक तकनीकी कंपनी एफ्ले होल्डिंग्स (Affle Holdings) की भारतीय इकाई एफ्ले इंडिया को आईपीओ के लिए अक्टूबर 2018 में ही हरी झंडी दिखा दी थी। मोबाइल मार्केटिंग कंपनी एफ्ले इंडिया ने सेबी के पास जुलाई 2018 में आवेदन किया था। बाजार नियामक से कंपनी को 19 अक्टूबर 2018 को 'ऑब्जर्वेशंस' मिली, जो किसी भी तरह का सार्वजनिक इश्यू लाने वाली हर कंपनी के लिए प्राप्त करना जरूरी होती है। आईपीओ के जरिये प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल एफ्ले इंडिया कार्यकारी पूँजी जरूरतों और अन्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख