शेयर मंथन में खोजें

06 अगस्त को खुलने जा रहा है स्टर्लिंग ऐंड विल्सन का आईपीओ (IPO) इश्यू

स्टर्लिंग ऐंड विल्सन (Sterling and Wilson) का आईपीओ (IPO) इश्यू 06 अगस्त को खुलने जा रहा है।

इससे पहले खबर आयी थी कि कंपनी जुलाई के आखिर में आईपीओ ला सकती है। कंपनी को जुलाई को पहले सप्ताह में ही आईपीओ के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने हरी झंडी दिखा दी थी। 06 अगस्त को खुल कर यह इश्यू 08 अगस्त को बंद होगा।
स्टर्लिंग ऐंड विल्सन आईपीओ के जरिये 3,125 करोड़ रुपये जुटायेगी, जबकि इश्यू में 775-780 रुपये का प्राइस बैंड (शेयरों की कीमत का दायरा) होगा। स्टर्लिंग ऐंड विल्सन का आईपीओ इश्यू पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल होगा, जिसमें इसके चेयरमैन खुर्शीद यज्दी 1,041.67 करोड़ रुपये और प्रमोटर कंपनी शपूरजी पलोंजी 2,083.33 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी।
बता दें कि स्टर्लिंग ऐंड विल्सन ने अप्रैल में सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद इसे 04 जुलाई को बाजार नियामक से 'ऑब्जर्वेशंस' मिली हैं। गौरतलब है कि आईपीओ या फॉलो-ऑन ऑफर जैसा कोई भी सार्वजनिक इश्यू लाने से पहले किसी भी कंपनी को सेबी से 'ऑब्जर्वेशंस' प्राप्त करना अनिवार्य है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, ऐक्सिस कैपिटल, क्रेडिट सुइस सिक्योरिटीज, डॉयचे इक्विटीज इंडिया, आईआईएफएल होल्डिंग्स और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स स्टर्लिंग ऐंड विल्सन के आईपीओ के लिए ग्लोबल कोऑर्डिनेटर और बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। साथ ही इंडसइंड बैंक और यस सिक्योरिटीज भी इश्यू के प्रमुख प्रबंधक होंगे।
इश्यू के बाद स्टर्लिंग ऐंड विल्सन का शेयर बीएसई (BSE) तथा एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध होगा।
गौरतलब है कि स्टर्लिंग ऐंड विल्सन का कारोबार 26 देशों में फैला है। यह अपनी सहायक कंपनियों और शाखा दफ्तरों से वैश्विक स्तर पर संचालन करती है।
यह शपूरजी पलोंजी समूह के 150 साल के इतिहास में इसकी किसी कंपनी का पहला आईपीओ होगा। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!