शेयर मंथन में खोजें

अल्फालॉजिक टेकसिस (Alphalogic Techsys) के आईपीओ (IPO) में आवेदन का अंतिम दिन

आज अल्फालॉजिक टेकसिस (Alphalogic Techsys) के आईपीओ (IPO), जो देश का पहला स्टार्टअप आईपीओ है, में आवेदन का आखरी दिन है।

अल्फालॉजिक टेकसिस का आईपीओ इश्यू 26 अगस्त को खुला था, जो पहले 23 अगस्त को खुलने वाला था, मगर अपरिहार्य कारणों से कंपनी ने इश्यू की तारीख में तीन दिन का इजाफा कर दिया। आज करीब 11.40 बजे अल्फालॉजिक टेकसिस के आईपीओ को 1.03 गुना आवेदन मिल चुके हैं। आईपीओ में शेयरों का भाव 84 रुपये रखा है।
गौरतलब है कि निवेशकों को इश्यू में न्यूनतम 1,600 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा, यानी एक निवेशक को कम के कम 1,33,400 रुपये का निवेश करना होगा। इश्यू में 7.36 लाख शेयर बेचे जायेंगे, जिससे कंपनी 6.18 करोड़ रुपये जुटा सकेगी।
अल्फालॉजिक टेकसिस जो सेवाएँ देती हैं उनमें मोबाइल ऐप्प डेवलपमेंट, वेब एप्लिकेशन डेवलपमेंट, बिजनेस इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स शामिल हैं। बीते समय में कंपनी अमेरिकी सरकार, मर्क इंडिया, पेबैक कार्ड और भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और यूके की कई अन्य कंपनियों को सेवाएँ प्रदान करती रही है।
वित्त वर्ष 2018-19 की बैलेंस शीट के अनुसार आईटी कंपनी का प्री-इश्यू शुद्ध मूल्य 2.22 करोड़ रुपये है, जबकि इस पर 1.21 करोड़ रुपये का कुल कर्ज है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख