शेयर मंथन में खोजें

कल बंद होगा सालासर एक्सटीरियर्स (Salasar Exteriors) का आईपीओ

सालासर एक्सटीरियर्स (Salasar Exteriors) का एसएमई आईपीओ (SME IPO) इश्यू मंगलवार 03 सितंबर को बंद होने जा रहा है।

2018 में शुरू हुई इमारतों के आंतरिक और बाहरी डिजाइन कारोबार में लगी सालासर एक्सटीरियर्स मुम्बई में स्थित है। इसका आईपीओ 28 अगस्त को खुला था। कंपनी ने इश्यू में 24.60 लाख इक्विटी शेयर बिक्री के लिए रखे हैं।
10 रुपये प्रति वाले शेयरों के लिए इश्यू में 36 रुपये प्रति शेयर का भाव रखा गया है। किसी निवेशक को इश्यू में न्यूनतम 3,000 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। यानी एक निवेशक को कम से कम 1.08 लाख रुपये का निवेश करना होगा।
बता दें कि इश्यू के बाद सालासर एक्सटीरियर्स में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 100% से घट कर 71.34% रह जायेगी। इश्यू से सालासर एक्सटीरियर्स 8.50 करोड़ रुपये जुटायेगी, जिसका इस्तेमाल कार्यकारी पूँजी की जरूरतों, सामान्य कारोबारी उद्देश्यों और आईपीओ इश्यू के खर्चों में किया जायेगा।
आईपीओ इश्यू के बाद सालासर एक्सटीरियर्स का शेयर एनएसई एसएमई (NSE SME) पर सूचीबद्ध होगा। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख