शेयर मंथन में खोजें

आईपीओ (IPO) लाने पर विचार कर रही है पेटीएम (Paytm)

खबरों के अनुसार भारतीय ई-कॉमर्स और डिजिटल भुगतान की प्रमुख कंपनियों में से एक पेटीएम (Paytm) आईपीओ (IPO) लाने पर विचार कर रही है।

खबर है कि पेटीएम आने वाले 22-24 महीनों में आईपीओ लाने की तैयारी करेगी।
गौरतलब है कि पेटीएम ने आखरी बार 2018 में वॉरेन बफेट (Warren Buffet) की बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) से 30 करोड़ डॉलर का निवेश हासिल किया था। इस समय कंपनी का मूल्यांकन 15 अरब डॉलर का हो गया है।
पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) देश की सबसे अधिक मूल्य वाली स्टार्टअप (Startup) कंपनी है। इसके निवशकों में जापान का सॉफ्टबैंक विजन फंड (SoftBank Vision Fund) और अलीबाबा ग्रुप (Alibaba Group) की ऐंट फाइनेंशियल (Ant Financial) शामिल हैं। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!