शेयर मंथन में खोजें

चाल मजबूत, छोटी-मोटी मुनाफावसूली से चिंता नहीं

राजीव रंजन झा : इस छोटे कारोबारी हफ्ते में मंगलवार और गुरुवार की शानदार छलांगों के बाद आज शुक्रवार की सुबह बाजार थोड़ा सुस्ताने में लगा है।

लेकिन निश्चित रूप से इन दो दिनों की तेजी से बाजार का मिजाज बदला है और उत्साह लौटा है। इस उत्साह के बीच निफ्टी अगर 5978 के अपने लक्ष्य की ओर बढ़े तो कोई आश्चर्य नहीं। निवेश मंथन पत्रिका में अपने लेख में मैंने नवंबर की शुरुआत में लिखा था कि निफ्टी का अगला स्वाभाविक लक्ष्य 5978 है।
दरअसल अक्टूबर के पहले हफ्ते में निफ्टी ने जब 5815 पर शिखर बनाया, उससे पहले भी उसकी चाल ऐसे ही संकेत दे रही थी। उस समय तो बाजार की चाल देख कर लग रहा था कि दशहरा-दीपावली तक ही निफ्टी 6000 के स्तर को छू सकता है। लेकिन वहाँ बाजार अटक गया और अक्टूबर की शुरुआत से लेकर नवंबर के अंत तक यानी करीब पौने दो महीने तक बाजार एक दायरे में फँसा रहा। यह दायरा जिस कदर छोटा और सपाट था, उससे स्पष्ट था कि जब यह इस दायरे से बाहर निकलेगा, एक विस्फोटक उछाल मिलेगी। हमें कुछ वैसा ही होता दिखा है इस हफ्ते की चाल में।
एक बार फिर से बाजार ने ऐसे मौके पर नयी चाल पकड़ी, जब बाजार में ज्यादातर लोग नाउम्मीद होने लगे थे। इस उछाल ने सबको चौंकाया है और शायद ज्यादातर लोग इसका फायदा उठाने के लिए तैयार नहीं थे। बाजार इसी तरह छकाता है।
लेकिन क्या यह इस बार अपने स्वाभाविक लक्ष्य तक जायेगा? कहीं यह एक बार अक्टूबर के पहले हफ्ते तरह चकमा तो नहीं देगा? किसे पता! लेकिन हम बाजार की दिशा को समझने के लिए अपने कुछ पैमाने रख सकते हैं। निफ्टी छोटी अवधि के तमाम सिंपल मूविंग एवरेज (एसएमए) स्तरों से ऊपर आ गया है और 50 दिनों के एसएमए को भी पार कर चुका है। इसलिए जब तक निफ्टी कम-से-कम 10 दिनों के एसएमए के नीचे न जाये, तब तक इस तेजी का क्रम टूटने की चिंता नहीं करें और इस उछाल के साथ चलते रहें।
आज सुबह ऊपरी स्तरों से निफ्टी थोड़ा जरूर फिसला, लेकिन लाल निशान में जाने से यह हिचक रहा है। अगर दो दिनों में इतनी अच्छी उछाल के बावजूद अगर मुनाफावसूली का दबाव ज्यादा नहीं बन पा रहा, तो यह भी बाजार की चाल मजबूत रहने का संकेत है। दैनिक चार्ट पर ऊपरी शिखर ऊपरी तलहटी बनने का क्रम जब तक न टूटे, तब तक छोटी-मोटी मुनाफावसूली के आने से परेशान न हों। Rajeev Ranjan Jha
(शेयर मंथन, 30 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!