शेयर मंथन में खोजें

क्या अभी 5500 के ऊपर टिक सकेगा निफ्टी (Nifty)?

राजीव रंजन झा : शुक्रवार 23 अप्रैल की सुबह मैंने लिखा था कि 5254 का स्तर जब तक न टूटे, तब तक यह मान कर चल सकते हैं कि निफ्टी (Nifty) मोटे तौर पर 5250-5500 को अपना तात्कालिक कारोबारी दायरा बनाने की कोशिश करेगा।
शुक्रवार को एक ठीक-ठाक बढ़त के बाद कल सोमवार को बाजार ने मजबूती का रुझान आगे बढ़ाने की कोशिश तो की, लेकिन 5500 से ज्यादा आगे नहीं जा सका। निफ्टी कल 5529 तक चढ़ने के बाद पलट गया और अंत में 5476 पर बंद हुआ।
शुक्रवार सुबह के लेख में मैंने जिक्र किया था कि बुधवार 21 अप्रैल का ऊपरी स्तर 5504 बाधा का काम करेगा। यह स्तर शुक्रवार को तो आया नहीं, लेकिन कल सोमवार को निफ्टी सीधे इसके ऊपर खुला। मगर एक बार जब यह वापस पलट इसके नीचे लौटा तो दोबारा इसे पार कर पाना इसके लिए मुश्किल हो गया। कल आखिरी घंटे में इसने एक बार फिर दम लगा कर 5504 की यह बाधा पार की, मगर इसके ऊपर 10-15 मिनट तक भी टिक नहीं पाया।
आज भी एक बार फिर 5504, या मोटे तौर पर कह लें कि 5500-5510 के आसपास के स्तर निफ्टी के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। अब इसके महत्व का कारण यह नहीं है कि पिछले हफ्ते बुधवार को इसका ऊपरी स्तर 5504 पर था। वह बात अब गौण हो गयी। लेकिन दूसरी कई और बातें इसका महत्व बनाये रखती हैं। एक तो यह कि 10 दिनों का सिंपल मूविंग एवरेज (एसएमए) अभी 5504 पर है। दूसरी बात यह कि 14 अगस्त को बने ताजा शिखर 5755 से 22 अगस्त को बनी ताजा तलहटी 5254 तक की गिरावट की 50% वापसी भी 5504 पर है।
आज अगर यह मोटे तौर पर 5500-5510 को पार कर सके तो 5755-5254 की 61.8% वापसी के स्तर 5563 को पहला स्वाभाविक लक्ष्य माना जा सकता है। चाहें तो इस लक्ष्य को 5575 भी मान सकते हैं, क्योंकि 23 जुलाई के पिछले शिखर 6093 से 5254 तक की गिरावट की 38.2% वापसी 5575 पर बैठती है।
दूसरी ओर 6093 से 5254 तक की गिरावट की 23.6% वापसी 5452 पर बनती है। इसलिए अगर 5563-5575 के आसपास तक जाने के बाद या इससे पहले ही पलट कर निफ्टी नीचे आने लगे तो 5452 पर खास नजर रखनी होगी। इस स्तर का टूटना बाजार में वापस उछाल खत्म होने का संकेत बनेगा। लगभग वहीं 5445 पर 5755-5254 की गिरावट की 38.2% वापसी है। इसके अलावा शुक्रवार और सोमवार को निफ्टी ने ऊपरी शिखर ऊपरी तलहटी बनाने का जो सिलसिला दिखाया, वह भी खतरे में पड़ जायेगा अगर निफ्टी कल की तलहटी 5454 के नीचे चला गया। इस तरह मोटे तौर पर नीचे की ओर 5445-5455 पर खास नजर रखनी होगी। इसके नीचे जाना बाजार के लिए अच्छा नहीं होगा।
अगर निफ्टी 5755-5254 की गिरावट 23.6% वापसी के स्तर 5372 को तोड़ दे तो बाजार में घबराहट ज्यादा बढ़ सकती है। वैसी हालत में 5254 की ताजा तलहटी टूटने को लेकर भी अंदेशे बढ़ जायेंगे। Rajeev Ranjan Jha
(शेयर मंथन, 27 अगस्त 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"