शेयर मंथन में खोजें

Small cap & Midcap Index Analysis: शोमेश कुमार से जानें क्या करें निवेशक?

Expert Shomesh Kumar: निफ्टी मिडकैप सूचकांक में 12 मई के निम्न स्तर के नीचे का बंद समस्या पैदा कर सकता है। इस स्तर के नीचे सूचकांक में करेक्शन शुरू हो सकता है, जो कि व्यापक होगा। अभी इसकी सीमा स्पष्ट नहीं है और इसका आकलन करेक्शन शुरू होने के बाद ही करेंगे।

निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक 15950 का स्तर अहम है, इस स्तर के नीचे बंद होने पर सूचकांक में करेक्शन शुरू हो सकता है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक के बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 13 मई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख