शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें क्या IGIL शेयर आपके पोर्टफोलियो के लिए सही विकल्प है?

शुभम शर्मा का सवाल है कि IGIL (International Gemological Institute, India Limited) में इस समय क्या किया जाए और क्या यह शॉर्ट-टर्म ट्रेड के लिए सही जगह है। इस शेयर पर जानें विश्लेषक की राय।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि किसी भी ट्रेड के लिए सटीक एंट्री और एग्जिट पॉइंट बताना उचित नहीं है, लेकिन इसके चार्ट पैटर्न और तकनीकी संकेतों को देखकर संभावनाओं पर चर्चा की जा सकती है। IGIL का क्लोजिंग प्राइस लगभग 345 रुपये के आसपास है। मौजूदा स्तरों पर नीचे की ओर बड़ा जोखिम दिखाई नहीं देता, क्योंकि 300 रुपये से नीचे जाने की संभावना कम है। यानी, 300 रुपये इसका मजबूत सपोर्ट स्तर है। 


(शेयर मंथन, 28 अगस्त 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख