शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें कि स्मॉल-कैप और मिड-कैप शेयरों में अगला कदम क्या होगा?

बीते सप्ताह मिड-कैप और स्मॉल-कैप इंडेक्स का मूड थोड़ा दबा-दबा रहा। बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते है कि स्मॉल-कैप और मिड-कैप शेयरों में अगला कदम क्या होगा?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार कहते है कि मिड-कैप की असली मजबूती जनवरी के दूसरे हिस्से से लेकर फरवरी के बीच दिखने की संभावना है। फिलहाल बाज़ार में वह सस्टेनेबल लेवल्स नहीं दिखाई दे रहे जिनके आधार पर कोई बड़ा अपसाइड जल्दी बन सके। फिर भी, मिड-कैप इंडेक्स में भरोसा रखने की सलाह दी जा रही है। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि भारतीय स्मॉल-कैप इंडेक्स अपने अमेरिकी स्मॉल-कैप इंडेक्स की तुलना में अधिक प्रभावित रहता है और अपने टेक्निकल पैरामीटर को उतनी अनुशासनपूर्वक फॉलो नहीं करता। मिड-कैप और स्मॉल-कैप दोनों ही फिलहाल कंसोलिडेशन फेज में हैं। मिड-कैप में जनवरी-फरवरी से मजबूती की संभावना है, जबकि स्मॉल-कैप किसी टर्निंग पॉइंट पर खड़ा है। सही ब्रेकआउट मिलते ही इस पूरे सेगमेंट में नई तेजी देखने को मिल सकती है।


(शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख