शेयर मंथन में खोजें

एबीबी इंडिया शेयरों में तेजी का जोश, क्या करेक्शन आने वाला है?

अनुराग जानना चाहते हैं कि उन्हें एबीबी इंडिया (ABB India) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि तकनीकी तौर पर देखें तो स्टॉक ने अपने पुराने हाई ज़ोन के ऊपर मूव जरूर दिखाया है, लेकिन यह मूव काफी हद तक ओवरबॉट स्थिति में आया है। ऐसे में यह ब्रेकआउट टिकाऊ रहेगा या नहीं, इस पर थोड़ा संदेह बनता है। जब कोई शेयर बहुत तेजी से ऊपर जाता है और उसमें “स्टीम” ज्यादा होती है, तो अक्सर बिना मजबूत कंसोलिडेशन के वह फॉल्स ब्रेकआउट या “व्हिपसॉ” में बदल सकता है, जिससे नए निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ता है।

चार्ट स्ट्रक्चर को समझें तो करीब 6400 के आसपास क्लोजिंग बेसिस पर ब्रेकआउट लेवल बनता है, जबकि नीचे की तरफ 5950 के आसपास एक महत्वपूर्ण सपोर्ट और रिस्क मैनेजमेंट जोन नजर आता है। मौजूदा स्तरों पर अगर कोई निवेश करता है, तो उसे लगभग 10% तक का डाउनसाइड रिस्क लेना पड़ सकता है, जबकि अपसाइड रिवार्ड उतना आकर्षक नहीं दिखता। इसलिए इस समय का रिस्क-रिवार्ड रेशियो बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता।

बेहतर रणनीति यही होगी कि अभी इस शेयर को थोड़ा “ठंडा” होने दिया जाए। अगर इसमें करेक्शन या थ्रोबैक आता है और यह दोबारा 6400 के आसपास स्थिर होकर सपोर्ट बनाता है, तभी एंट्री लेना ज्यादा समझदारी भरा कदम होगा। अभी के स्तर पर जल्दबाजी में खरीदारी करना “हॉट पोटैटो” पकड़ने जैसा हो सकता है, जहां जोखिम ज्यादा और संभावित फायदा सीमित है। इसलिए धैर्य रखना और सही लेवल का इंतजार करना ही इस समय समझदारी भरा फैसला रहेगा।

 

(शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख