शेयर मंथन में खोजें

जैन इरिगेशन सिस्टम्स (Jain irrigation systems) का शेयर ऊपरी सर्किट पर बंद

बीएसई (BSE) पर आज सोमवार के कारोबार में जैन इरिगेशन सिस्टम्स (Jain Irrigation Systems) का शेयर उछल कर 20.45 रुपये तक चला गया।

यह स्तर आज के लिए इसका ऊपरी सर्किट का स्तर था, साथ ही इसका 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर भी। इससे पहले 18 नवंबर, 19 नवंबर और 20 नवंबर को भी इसने 52 हफ्ते का नया शीर्ष स्तर छू लिया था। शुक्रवार के अपने बंद भाव 18.60 रुपये के मुकाबले आज के कारोबार के आखिर में यह शेयर लगभग दस प्रतिशत की मजबूती के साथ 20.45 रुपये पर बंद हुआ।
हालाँकि यदि जैन इरिगेशन के शेयर में तेजी के रुख की बात करें, तो 13 नवंबर 2020 से इसमें लगातार बढ़त का रुझान बना हुआ है। यह शेयर 12 नवंबर को बीएसई पर 14.20 रुपये पर बंद हुआ था और उसके बाद से इसमें लगातार मजबूती बरकरार है। बढ़त के इस दौर में यह अब तक 44% से अधिक की तेजी दर्ज कर चुका है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख