शेयर मंथन में खोजें

यूपीएल (UPL) के शेयर में दर्ज की गयी 11% की कमजोरी

रसायन कंपनी यूपीएल (UPL) के शेयर में बीएसई (BSE) पर आज सुबह के कारोबार में तीखी गिरावट आयी और जल्दी ही इसने 10% का निचला सर्किट छू लिया।

हालाँकि इसके बाद भी इसकी कमजोरी बढ़ती गयी और यह नीचे की ओर 416.05 रुपये तक फिसल गया। मीडिया में खबर थी कि एक व्हिसलब्लोअर ने कंपनी के प्रवर्तकों पर कंपनी के फंडों की हेराफेरी का आरोप लगाया है।
दोपहर में बीएसई ने कंपनी से इस बारे में स्पष्टीकरण भी माँग लिया। अपने जवाब में यूपीएल ने स्पष्ट किया कि कंपनी की छवि को धूमिल करने के लिए इस तरह के निराधार आरोप लगाये गये हैं। दोपहर बाद स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी गयी विज्ञप्ति में कंपनी ने यह भी आश्वासन दिया कि कंपनी में सभी तरह के कॉरपोरेट मानकों का पालन किया जा रहा है और अपनी छवि को कायम रखने के लिए यह सभी उपलब्ध कानूनी विकल्पों पर विचार करेगी।
बीएसई पर आज के कारोबार के आखिर में यूपीएल का शेयर 10.94% या 53.85 रुपये की गिरावट के साथ 438.45 रुपये पर रहा। आज के बंद भाव पर यूपीएल का बाजार पूँजीकरण 33,499.57 करोड़ रुपये है। इसका 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 614.80 रुपये रहा है, जबकि 52 हफ्तों का निचला स्तर 240.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख