शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance) का मुनाफा पहली तिमाही में 67% उछला

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने 2021-22 की पहली तिमाही में बाजार के अनुमानों से बेहतर शुद्ध लाभ दर्ज किया है। प्रस्तुत हैं कंपनी के इन तिमाही नतीजों की मुख्य बातों के पंचसूत्र :

1. कंसोलिडेटेड तिमाही शुद्ध लाभ (विशेष मदों से पूर्व) साल-दर-साल 67% उछला, 8,282 करोड़ रुपये से बढ़ कर 13,806 करोड़ रुपये पर। शुद्ध लाभ में तिमाही-दर-तिमाही 2.8% की गिरावट आयी।
2. कंसोलिडेटेड तिमाही शुद्ध लाभ (विशेष मदों सहित) साल-दर-साल 4.2% बढ़ा, 13,248 करोड़ रुपये से बढ़ कर 13,806 करोड़ रुपये पर। 2020-21 की पहली तिमाही में रिलायंस बीपी मोबिलिटी सर्विसेज के शेयरों को बेचने से कंपनी को 4,966 करोड़ रुपये की विशेष प्राप्ति (exceptional gain) हुई थी।
3. तिमाही एबिटा आय साल-दर-साल 27.6% बढ़ कर 27,550 करोड़ रुपये पर पहुँची।
4. जिओ प्लेटफॉर्म्स का तिमाही शुद्ध लाभ 44.9% बढ़ कर 3,651 करोड़ रुपये का रहा।
5. रिलायंस रिटेल का तिमाही शुद्ध लाभ 123.2% वृद्धि के साथ 962 करोड़ रुपये पर पहुँचा।
(शेयर मंथन, 23 जुलाई 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख