शेयर मंथन में खोजें

ईवी (EV) के लिए टीवीएस मोटर (TVS Motor) का बीएमडब्लू (BMW) से समझौता

टीवीएस मोटर ने आज बीएमडब्लू (BMW) के साथ करार आगे बढ़ाने का बड़ा ऐलान किया है। इस करार के तहत दोनों कंपनियाँ नये प्लेटफॉर्म, भविष्य की तकनीक के साथ बिजली वाहनों या ईवी (EV) के लिए मिलकर काम करेंगी।

इस करार के तहत उत्पादों के डिजाइन, डेवलपमेंट भी शामिल है। कंपनी को उम्मीद है कि अगले 2 साल में पहला उत्पाद बाजार में आ जायेगा। टीवीएस मोटर और बीएमडब्लयू की 8 साल पुरानी साझेदारी है। वर्ष 2013 में बीएमडब्लू मोटोराड (BMW Motorrad) ने टीवीएस मोटर के साथ करार किया था। बीएमडब्लू मोटोराड की कुल ग्लोबल वॉल्यूम का 10% उत्पादन होसुर प्लांट में होता है। तमिलनाडु के होसुर प्लांट से 1 लाख से ज्यादा बीएमडब्लू 310cc सीरीज मोटरसाइकिल बन चुकी है। दिसंबर 2016 से बीएमडब्लू जी 310 आर और बीएमडब्लू 310 जीएस मोटरसाइकिलों का निर्यात शुरू हुआ था।
एक रिपोर्ट के मुताबिक टीवीएस के बिजली वाहनों या ईवी (EV) योजना के तहत ईवी इकाई के 26,000 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर प्राइवेट इक्विटी (PE) निवेशकों से 2,000 से 3,700 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। अक्टूबर में कंपनी ने जानकारी दी थी कि बिजली वाहनों या ईवी श्रेणी के लिए वह नयी सहायक कंपनी (सब्सीडियरी) का गठन करेगी। कंपनी ने बिजली वाहनों में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनायी है। कंपनी की वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही तक बिजली वाहनों या ईवी के उत्पादन की क्षमता 10,000 इकाई प्रति महीने पहुँचाने की तैयारी है। टीवीएस के पास आईक्यूब (iQube) नाम से बिजली वाहन उत्पाद है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख