शेयर मंथन में खोजें

एचएएल (HAL) से बीईएल (BEL) को अब तक का सबसे बड़ा ठेका

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल) को हल्के लड़ाकू विमान या एलसीए (LCA) तेजस के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (एचएएल) से अब तक का सबसे बड़ा 2,400 करोड़ रुपये का ठेका (ऑर्डर) मिला है।

इस ठेके में 20 तरह के एयरबोर्न इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के उत्पादन और आपूर्ति करना शामिल है। इन एयरबोर्न इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को लड़ाकू एयरक्राफ्ट पर लगाया जायेगा।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल) को यह ठेका 5 साल के लिए मिला है, जिसकी अवधि 2023 से शुरू हो कर 2028 तक चलेगी।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल) को महत्वपूर्ण एवियोनिक लाइन रिप्लेसिएबल यूनिट्स (LRU) बनाना है, जो डिजिटल फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर से संबंधित है। इसके अलावा कंपनी को एयर डेटा कंप्यूटर्स, वीपॉन कंप्यूटर्स
की भी आपूर्ति करनी है। साथ ही रेडार वार्निंग रिसीवर (RWR) के लिए भी लाइन रिप्लेसिएबल यूनिटें (LRUs) बनानी हैं। लाइन रिप्लेसिएबल यूनिटों (LRU) को स्वदेशी तौर पर डिजाइन किया गया है, जिसे एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) ने डीआरडीओ (DRDO) लैब में विकसित किया है।
कंपनी को यह ठेका आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत दिया गया है।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 83 तेजस (MK1A) फाइटर एयरक्राफ्ट की आपूर्ति करनी है, जिसे कंपनी की रणनीतिक कारोबार इकाई (SBU) संपादित करेगी। कंपनी को ये सारी प्रणालियाँ रेडी टू बोर्ड स्थिति में उपलब्ध करानी हैं। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख