शेयर मंथन में खोजें

स्ट्राइड्स फार्मा की सिंगापुर सब्सिडियरी को USFDA से दवा के लिए मंजूरी मिली

स्ट्राइड्स फार्मा की सिंगापुर सब्सिडियरी को यूएसएफडीए (USFDA) से ओसेल्टामिविर फॉस्फेट (oseltamivir phosphate) के जेनरिक संस्करण को मंजूरी मिली है।

सब्सिडियरी को यह मंजूरी ओरल सस्पेंशन के लिए मिला है जिसका इलाज इंफ्लूएंजा से जुड़ी बीमारी में किया जाता है। कंपनी के मुताबिक यह दवा रेफरेंस लिस्टेड ड्रग (RLD) तमिफ्लू के समान है। इस दवा का उत्पादन कंपनी के बैंगलुरू इकाई में किया जायेगा। इस दवा की बिक्री अमेरिकी बाजार में स्ट्राइड्स फार्मा द्वारा किया जाएगा।
नवंबर 2020 के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में इस दवा का बाजार करीब 13.2 करोड़ डॉलर का है। स्ट्राइड्स फार्मा ने यूएसएफडीए (USFDA) के पास 271 दवाओं के लिए अर्जी दी है जिसमें से 243 अर्जी को मंजूरी मिल चुकी है और 28 आवेदन अभी लंबित है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख