शेयर मंथन में खोजें

लावेले नेटवर्क्स (Lavelle Networks) में 25% हिस्सा खरीदेगी भारती एयरटेल

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल स्टार्ट अप लावेले नेटवर्क्स (Lavelle Networks) में 25% हिस्सा खरीदेगी।

कंपनी ने जानकारी दी है कि हिस्सा खरीद के लिए बंगलोर की एक स्टार्ट अप के साथ करार किया है। कंपनी ने सौदे से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। लावेले नेटवर्क्स कंपनी सॉफ्टवेयर डिफाइन्ड वाइड एरिया नेटवर्क (WAN) सॉल्यूशंस मुहैया कराने में विशेषज्ञ है। यह स्टार्ट अप इंडस्ट्री के कई सेगमेंट के लिए सॉल्यूशंस मुहैया कराती है।
एयरटेल के मुताबिक जिस तरह कंपनियां ग्राहकों को डिजिटल सॉल्यूशंस मुहैया कराने के लिए क्लाउड आधारित ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रही हैं उसके लिए भरोसेमंद नेटवर्क कनेक्टिविटी रहना जरूरी है। इसके कारण सॉफ्टवेयर डिफाइन्ड सॉल्यूशंस की मांग में तेजी आई है।
एयरटेल का कारोबार नेटवर्क एज ए सर्विस (NaaS) एक डिजिटल प्लैटफॉर्म है जो क्लाउड का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों के लिए कनेक्टिविटी की जरुरतें मुहैया कराता है। नेटवर्क एज ए सर्विस (NaaS) के तहत कंपनी लावेले नेटवर्क्स से सॉफ्टवेयर डिफाइन्ड कनेक्टिविटी मुहैया करायेगी। इसका लक्ष्य 'मेड इन इंडिया' उत्पादों को बढ़ावा देना है। कंपनी को 28 फरवरी 2022 तक सौदा पूरा होने की उम्मीद है। लावेले नेटवर्क्स का गठन 2015 में हुआ था। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख