शेयर मंथन में खोजें

यूएसएफडीए से दवा को मंजूरी

जायडस फार्मास्यूटिकल्स को यूएसएफडीए (USFDA) से रोफ्लूमिलास्ट (Roflumilast) टैबलेट के लिए अंतिम मंजूरी मिल गई है।


कैडिला हेल्थकेयर ने एक्सचेंज को दिए जानकारी में बताया कि ग्रुप की कंपनी जायडस फार्मास्यूटिकल्स को अमेरिकी हेल्थ रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए से रोफ्लूमिलास्ट (Roflumilast) टैबलेट के जेनरिक संस्करण की बिक्री के लिए मंजूरी मिल गई है। इस टैबलेट की क्षमता 500 एमसीजी है। इस दवा का इस्तेमाल क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पलमोनरी डिजिज यानी सीओपीडी (COPD) के खतरे को कम करने के लिए किया जाता है।
इस दवा के लिए जायडस ने सबसे पहले आवेदन दिया था। कंपनी को इस दवा की बिक्री के लिए 180 दिनों का एक्सक्लूसिव अधिकार मिला है। इसके अलावा कंपनी को यूएसएफडीए (USFDA) से रोफ्लूमिलास्ट (Roflumilast) टैबलेट 250 एमसीजी (MCG) के लिए भी शुरुआती मंजूरी मिली है। इस दवा का उत्पादन समूह के अहमदाबाद के एसईजेड यानी विशेष आर्थिक श्रेत्र (SEZ) स्थित फॉर्मूलेशन इकाई में किया जाएगा। समूह को 327 दवाओं के लिए मंजूरी मिल चुकी है। 2003-04 से लेकर अब तक कंपनी ने 400 दवाओं के लिए आवेदन दिया है। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख