शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स की ईवी सेगमेंट में 15000 करोड़ रुपए निवेश की योजना

टाटा मोटर्स बिजली से चलने वाली गाड़ियों के सेगमेंट में बड़े स्तर पर निवेश की योजना बना रही है।

कंपनी की इस सेगमेंट में अगले 5 साल में 15000 करोड़ रुपए निवेश की योजना है। कंपनी की ईवी सेगमेंट में 10 नए उत्पाद लाने की योजना है। कंपनी ने इस सेगमेंट में नेक्सॉन को बाजार में उतारकर अपनी मौजूदगी पहले से ही दर्ज कर रखी है। टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार के प्रेसिडेंट शैलेश चंद्रा के मुताबिक इस सेगमेंट में कंपनी और नए उत्पाद लाने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी ईवी सेगमेंट में अलग-अलग तरह के बॉडी स्टाइल्स, कीमत और ड्राइविंग रेंज के विकल्प पर काम करने जा रही है।
कंपनी ने ईवी डिवीजन में प्राइवेट इक्विटी कंपनी टीपीजी (TPG) से 100 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। शैलेश चंद्रा ने जानकारी दी कि औरंगाबाद मिशन फॉर ग्रीन मोबिलिटी के तहत 101 बिजली से चलने वाली गाड़ियों को वहां के निवासियों को डिलीवर किया गया। औरंगाबाद मिशन फॉर ग्रीन मोबिलिटी के तहत 250 गाड़ियों का ऑर्डर मिला है।
देशभर में बिजली से चलने वाली गाड़ियों के लिए माहौल विकसित करने की जरूरत है। साथ ही चार्जिंग सुविधा का विस्तार भी जरूरी है। कंपनी के पास महाराष्ट्र में 400 चार्जिंग स्टेशन है जिसमें से 15-20 औरंगाबाद में है और इसकी संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत है। खास बात यह देखने को मिल रही है कि ग्राहक अपनी बिजली से चलने वाली कार को पहली कार के तौर पर प्राथमिकता दे रहे हैं।
जब कंपनी ने ईवी कार को बाजार में उतारा था तो पहली कार के तौर पर इसकी हिस्सेदारी 20-25 फीसदी थी जबकि फिलहाल यह बढ़कर 65 फीसदी तक पहुंच गया है। टाटा मोटर्स ने 22,000 ईवी गाड़ियां बेची है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख