शेयर मंथन में खोजें

उत्पादों के वितरण के लिए ईवी का इस्तेमाल करेगी कंपनी

एफएमसीजी कंपनी डाबर उत्पादों के वितरण के लिए बिजली से चलने वाली गाड़ियों का इस्तेमाल करेगी। कंपनी की उत्पाद वितरण के लिए बिजली से चलने वाली 100 गाड़ियों के इस्तेमाल में लाने की योजना है। कंपनी अगले 12 महीने में इस योजना को अमलीजामा पहनाने का काम करेगी।

इस दिशा में कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। कंपनी ने बिजली से चलने वाली गाड़ियों का पहला बैच उत्तर भारत से शुरू किया है। साथ ही हरियाणा के सोनीपत में डिलिवरी भी शुरू हो गई है। डाबर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ मोहित मल्होत्रा ने कहा कि अगले 12 महीने में पूरे देश भर में 100 बिजली से चलने वाली गाड़ियों का इस्तेमाल उत्पादों के वितरण के लिए किया जाएगा। कंपनी का यह कदम उसके कामकाज में कार्बन न्यूट्रल का लक्ष्य हासिल करने में मददगार साबित होगा। इससे इस्तेमाल से कार्बन उत्सर्जन में बड़ी मात्रा में कमी आएगी। साथ ही प्लास्टिक वेस्ट न्यूट्रिलिटी का लक्ष्य भी हासिल करने में मदद करेगी। मोहित मल्होत्रा के मुताबिक मौजूदा समय पारंपरिक ईंधन से चलने वाले गाड़ियों को बिजली से चलने वाली गाड़ियों से बदलने के लिए उचित समय है। यह न केवल एनर्जी एफिशिएंट, ग्रीन बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है।
डाबर इंडिया के ऑपरेशन के कार्यकारी निदेशक शाहरुख ए खान ने बताया कि एफएमसीजी इंडस्ट्री के लिए ट्रांसपोर्टेशन की भूमिका काफी अहम है। कंपनी अपने उत्पादों के वितरण के लिए सैंकड़ों गाड़ियों का इस्तेमाल करती है। गाड़ियों से निकलने वाले उत्सर्जन से प्रदूषण का एक अहम कारक है। (शेयर मंथन 19 अप्रैल 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख