शेयर मंथन में खोजें

528 मेगा वाट रिन्युएबल एसेट का अधिग्रहण करेगी रिन्यू पावर

रिन्यू पावर 528 मेगा वाट रिन्युएबल एसेट का अधिग्रहण करेगी। कंपनी कई राज्यों में 528 मेगा वाट के विंड और सोलर पावर एसेट का अधिग्रहण करेगी।


रिन्यू पावर के मुताबिक कंपनी ऑपरेटिंग विंड और सोलर पोर्टफोलियो का अधिग्रहण करेगी। इसमें 471.65 मेगा वाट विंड पावर जबकि 56.25 मेगा वाट सोलर एसेट्स हैं।
इसके अलावा ग्रीन एनर्जी की आपूर्ति के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ पावर परचेज एग्रीमेंट पर भी हस्ताक्षर किया है। इस करार के तहत महाराष्ट्र सरकार को 200 मेगा वाट सोलर एनर्जी की आपूर्ति करनी है। यह करार MSEDCL यानी महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के साथ किया गया है। इस समझौते की एंटरप्राइज वैल्यु 38.8 करोड़ डॉलर है।
कंपनी ने पावर परचेज एग्रीमेंट गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश,कर्नाटक, मघ्य प्रदेश, राजस्थान,तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु के साथ करार किया है। इस करार के तहत कंपनी इन राज्यों को
2.43/किलो वाट आवर की दर से मुहैया कराने की । कंपनी अगले 25 साल के लिए राजस्थान पावर प्लांट से MSEDCL यानी एमएसईडीसीएल को एनर्जी सप्लाई करेगी।
भारत में तेजी से एनर्जी ट्रांजिशन देख रही है। ऐसे में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एनर्जी एसेट्स का दायरा बढ़ाने की जरुरत है। साथ ही लंबे समय के लिए एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करना होगा। रिन्यू पावर के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमंत सिन्हा ने कहा कि हाल के महीनों में बिजली की कमी और ब्लैकआउट से निपटने के लिए ग्राहक भविष्य में ऊर्जा आपूर्ति के लिए नए पावर समझौता कर रहे हैं। आपको बता दें कि रिन्युएबल एनर्जी के क्षेत्र में रिन्यू पावर न केवल भारत बल्कि दुनिया की बड़ी कंपनियों में से एक है। कंपनी विंड एनर्जी, सोलर एनर्जी और हाइड्रो प्रोजेक्ट्स न केवल विकसित करती है बल्कि निर्माण करना और उसे चलाती भी है। 31 मई तक कंपनी के पोर्टफोलियो में भारत में 12.8 गीगा वाट के रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स हैं।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख