शेयर मंथन में खोजें

एलआईसी ने डॉ. रेड्डीज, हीरो मोटोकॉर्प, एचयूएल, कैपरी ग्लोबल में बढ़ाई हिस्सेदारी

एलआईसी (LIC) ने दवा कंपनी डॉ. रेड्डीज में हिस्सेदारी बढ़ाकर 5 फीसदी से ज्यादा कर ली है। एलआईसी ने ओपन मार्केट स्टॉक खरीद के जरिए डॉ. रेड्डीज में हिस्सेदारी बढ़ाई।

 एलआईसी (LIC) ने दवा कंपनी डॉ. रेड्डीज में हिस्सेदारी बढ़ाकर 5 फीसदी से ज्यादा कर ली है। एलआईसी ने ओपन मार्केट स्टॉक खरीद के जरिए डॉ. रेड्डीज में हिस्सेदारी बढ़ाई। कंपनी ने 3 सितंबर 2021 से 15 जून 2022 के दौरान डॉ. रेड्डीज में 1,556 करोड़ रुपए का निवेश किया है। एलआईसी (LIC) ने डॉ. रेड्डीज में हिस्सा 3.644 फीसदी से बढ़ाकर 5.646 फीसदी तक कर ली है। एलआईसी ने गुरुवार को एक्सचेंज को इसके बारे में जानकारी दी। एलआईसी ने 4,670.46 प्रति शेयर के औसत से डॉ. रेड्डीज के शेयर खरीदे हैं। इस हिसाब से 33.3 लाख शेययों के लिए कंपनी ने 1,556 करोड़ रुपए का निवेश किया है। एलआईसी का शेयर 3.08 फीसदी गिरकर 669.20 पर बंद हुआ, वही डॉ. रेड्डीज का शेयर 1.15 फीसदी गिरकर 4,287 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ। हाल ही में एलआईसी ने हीरो मोटोकॉर्प और एचयूएल (HUL) में भी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इसके अलावा एनबीएफसी (NBFC) कैपरी ग्लोबल में भी एलआईसी ने अपना हिस्सा बढ़ाया है। एलआईसी ने यह हिस्सेदारी ओपन मार्केट खरीद के जरिए पिछले कुछ महीनों में बढ़ाई है। एलआईसी ने हीरो मोटोकॉर्प हिस्सेदारी 9.163 फीसदी से बढ़ाकर 11.256 फीसदी कर ली है। एलआईसी ने 4 जनवरी 2021 से 13 जून 2022 के दौरान यह हिस्सेदारी खरीदी है। एलआईसी ने 3,050.14 प्रति शेयर के औसत से यह हिस्सेदारी खरीदी है। इसके अलावा एलआईसी ने एफएमसीजी (FMCG) कंपनी एचयूएल (HUL) में भी हिस्सेदारी बढ़ाई है। एलआईसी ने एचयूएल में हिस्सा 4.995 फीसदी से बढ़ाकर 5.008 फीसदी कर लिया है। कंपनी ने यह हिस्सेदारी 2206.93 रुपए प्रति शेयर के औसत पर खरीदी है। एलआईसी ने कैपरी ग्लोबल कैपिटल में हिस्सेदारी 5.043 फीसदी से बढ़ाकर 7.059 फीसदी कर लिया है। एलआईसी ने यह हिस्सेदारी 21 फरवरी से 10 जून के दौरान ओपन मार्केट खरीद के जरिए की है।कंपनी ने 624.61 प्रति शेयर के औसत पर खरीदी है।

(शेयर मंथन 16 जून 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख