शेयर मंथन में खोजें

देश में तेज विकास के सालों में 50 लाख नौकरियों का नुकसान

देश की अर्थव्यवस्था ने 2004-05 से 2009-10 के दौरान काफी तेजी से विकास किया था। लेकिन इस दौरान 50 लाख नौकरियाँ खत्म हुईं। एसोचैम की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस खुलासे से आर्थिक विकास को रोजगार के मौके से जोड़ा जाना चाहिए या नहीं, इस पर सवालिया निशान लग गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सेवा क्षेत्र पर जरूरत से ज्यादा जोर और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की उपेक्षा ही इस नौकरी विहीन विकास के लिए जिम्मेदार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल करीब 1.3 करोड़ नये युवा श्रम शक्ति का हिस्सा बन रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2004—05 से 2009—10 के दौरान रोजगार और विकास के बीच फासला बढ़ा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2015)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख