शेयर मंथन में खोजें

News

Select a news topic from the list below, then select a news article to read.

आज ठीक-ठाक लग रहे हैं भारतीय बाजार

शर्मिला जोशी, वीपी, सिस्टेमैटिक्स शेयर्स

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजारों में ठीक-ठाक शुरुआत की संभावना लग रही है। कल औद्योगिक उत्पादन 2% घटने की खबर आने के बावजूद हमारे शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट नहीं आयी। यह अच्छा संकेत है।

ब्याज दरें घटाना जरूरी

राजीव रंजन झा

इस 27 जनवरी को जब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो दर, रिवर्स रेपो दर और सीआरआर में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया था, तब उसे इस बात का एक अंदाजा तो रहा ही होगा कि दिसंबर महीना भारतीय उद्योग जगत के लिए कैसा बीता है। इसके बावजूद आरबीआई ने इस आधार पर दरों में बदलाव नहीं किया कि उसने पहले जितने कदम उठाये हैं, अभी उनका ही पूरा असर बाजार में दिखना बाकी है। लेकिन औद्योगिक उत्पादन के दिसंबर के आँकड़े शायद आरबीआई को स्थिति की फिर से समीक्षा के लिए मजबूर करेंगे।

अमेरिकी शेयर बाजार मिले-जुले, एशिया में हरियाली

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों के सूचकांकों का मिला-जुला रुख रहा। जहाँ डॉव जोंस में 6 अंकों की गिरावट आयी, वहीं नैस्डैक कंपोजिट 12 अंकों की बढ़त दर्ज करने में सफल रहा। आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार की सुबह एशियाई बाजारों में बढ़त दिख रही है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग की ओर से जारी आँकड़ों में बताया गया कि जनवरी महीने में खुदरा बिक्री में 1% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

एशियाई शेयर बाजारों में रही लाली

गुरुवार को प्रमुख एशियाई शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए हैं। आज के कारोबार में जापान के निक्केई सूचकांक में 3% की कमजोरी आयी, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड सूचकांक में 2.4% की गिरावट दर्ज की गयी। हैंग सेंग में 2.3% और स्ट्रेट्स टाइम्स में 2.15% की कमजोरी रही। हालाँक कॉस्पी और शंघाई कंपोजिट भी लाल निशान के साथ बंद हुए, लेकिन इनकी गिरावट 1% से कम रही।

सेंसेक्स 152 अंक नीचे, निफ्टी 33 अंक गिरा

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 152 अंकों की कमजोरी के साथ 9,466 पर रहा। निफ्टी 33 अंकों की गिरावट के साथ 2,893 पर बंद हुआ। मजबूत वैश्विक संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार आज सुबह गिरावट के साथ खुले। आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार दिंसबर 2008 महीने में औद्योगिक विकास दर -2% रही है, जबकि पिछले साल दिसंबर महीने में यह 8% रही थी। नवंबर 2008 महीने में यह 2.4% दर्ज की गयी थी। वहीं महंगाई दर में आयी कमी की खबर भी शेयर बाजार को मजबूती प्रदान करने में कामयाब न हो सकी।  थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर 31 जनवरी 2009 को खत्म हुए हफ्ते में घट कर 4.39% रह गयी है। 24 जनवरी 2009 को खत्म हफ्ते में यह 5.07% रही थी। बीएसई सेंसेक्स कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन 1.59% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख