शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी शेयर बाजार मिले-जुले, एशिया में हरियाली

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों के सूचकांकों का मिला-जुला रुख रहा। जहाँ डॉव जोंस में 6 अंकों की गिरावट आयी, वहीं नैस्डैक कंपोजिट 12 अंकों की बढ़त दर्ज करने में सफल रहा। आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार की सुबह एशियाई बाजारों में बढ़त दिख रही है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग की ओर से जारी आँकड़ों में बताया गया कि जनवरी महीने में खुदरा बिक्री में 1% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

दूसरी ओर श्रम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बेरोजगारी का लाभ लेने के इच्छुक लोगों की संख्या में बढ़ोतरी का क्रम जारी है। यह पिछले 42 सालों के सबसे ऊँचे स्तर पर चली गयी है। इन खबरों के बीच अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट का रुख बना रहा और डॉव जोंस एक समय 240 से अधिक अंकों की गिरावट पर चला गया। लेकिन कारोबार के आखिरी घंटों में यह खबर के आने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार वापसी करने में कामयाब रहे कि मार्टगेज कर्जों से जूझ रहे भवन स्वामियों को सब्सिडी देने की योजना पर अमेरिकी सरकार विचार कर रही है। इस बीच नाइमेक्स में कच्चे तेल की कीमत 1.96 डॉलर गिर कर 33.98 डॉलर प्रति बैरल तक चली गयी, जो इस साल का सबसे निचला स्तर है।
आज शुक्रवार की सुबह एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त का रुख है। हैंग सेंग, शंघाई कंपोजिट, निक्केई, ताइवान वेटेड और स्ट्रेट्स टाइम्स में 1-2% की मजबूती है। हालाँकि कॉस्पी और जकार्ता कंपोजिट भी हरे निशान में चल रहे हैं, लेकिन इनकी बढ़त 1% से कम है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा कल एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से लगभग 20-25 अंक ऊपर 2915-20 के आसपास चल रहा है।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख