शेयर मंथन में खोजें

आज ठीक-ठाक लग रहे हैं भारतीय बाजार

शर्मिला जोशी, वीपी, सिस्टेमैटिक्स शेयर्स

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजारों में ठीक-ठाक शुरुआत की संभावना लग रही है। कल औद्योगिक उत्पादन 2% घटने की खबर आने के बावजूद हमारे शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट नहीं आयी। यह अच्छा संकेत है।

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आयी थी, लेकिन इसका उतना खराब असर हमारे शेयर बाजारों पर नहीं पड़ा। यह जरूर एक अच्छा संकेत है, लेकिन यह कहना जल्दबाजी होगी कि भारतीय शेयर बाजारों का वैश्विक शेयर बाजारों से अलगाव होने लगा है। आज दिन भर हमारे बाजारों के ठीक-ठाक प्रदर्शन करने की संभावना है। साथ ही यह उम्मीद भी है कि बाजार में ऊपर की ओर झुकाव बना रहेगा। लेकिन यह कहना उचित नहीं लगता कि अगले हफ्ते आने वाले वोट-ऑन-एकाउंट की उम्मीद में बाजारों में कोई बड़ा उत्साह दिखेगा।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख