शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स का लक्ष्य बता पाना मुश्किल : गुल टेकचंदानी (Gul Teckchandani)

मैं बाजार को लेकर सकारात्मक हूँ और चुनिंदा निवेश पर ध्यान दे रहा हूँ।

अभी ऐसे ही शेयर चुनें, जिनका कमोडिटी से संबंध न हो। उपभोक्ता खपत से जुड़े शेयरों से मुझे अच्छी उम्मीदें हैं। इस समय सारी दुनिया में काफी हलचल मची हुई है। हमें यह देखना होगा कि अमेरिका में क्या होता है। इसलिए सेंसेक्स के लक्ष्य बताना मुश्किल है। अगले छह महीनों में कच्चे तेल और विश्व अर्थव्यवस्था की स्थिति ही बाजार के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। बड़ी चिंता यह है कि अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने पर वहाँ के बाजार में क्या होता है और विश्व अर्थव्यवस्था में धीमेपन का हमारे ऊपर कितना गंभीर असर रहता है।

अभी अमेरिका, भारत, फिलीपींस, इंडोनेशिया जैसे कुछ देशों को छोड़ कर पूरे विश्व में कहीं वृद्धि नहीं हो रही है। लेकिन कच्चे तेल में गिरावट, स्थिर सरकार, सुशासन पर ध्यान, नीतियों में स्थिरता और मोदी सरकार का होना भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक बातें हैं। भाजपा जिस तरह से राज्यों में चुनाव जीत रही है, उससे अगले दो साल में राज्य सभा की तस्वीर अलग होगी। बैंक, ऑटो और फार्मा जैसे क्षेत्र नये साल में अच्छा करेंगे। आईटी का प्रदर्शन उतना बेहतर नहीं रहेगा। वहीं धातु (मेटल) और बाकी सभी कमोडिटी से जुड़े शेयर कमजोर रहेंगे। गुल टेकचंदानी, निवेश सलाहकार (Gul Teckchandani, Investment Advisor)

(शेयर मंथन, 09 जनवरी 2015)

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख