शेयर मंथन में खोजें

केंद्र में मजबूत सरकार बाजार के लिए फायदेमंद : पंकज पांडेय (Pankaj Pandey)

साल 2015 में सुधार केंद्रित नियामक परिवेश, वैश्विक नकदी की अधिकता और कमोडिटी की घटती कीमतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार एक मजबूत ऊपरी चाल में बना रहेगा।

पर सबसे बड़ी चिंता यह है कि सरकार निवेशकों की उच्च अपेक्षाओं को पूरा कर पाने में असमर्थ हो सकती है। इसके अलावा, अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने पर एफआईआई निवेश भारतीय बाजार से वापस लौट सकता है, हालाँकि यूरोप और जापान में नकदी बढ़ाने के नये उपायों की वजह से ऐसा होता हुआ नहीं लगता। दूसरी ओर केंद्र में मजबूत, निर्णायक और सुधार केंद्रित सरकार का होना भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक पहलू है। साथ ही कच्चे तेल की घटती कीमतों से व्यापार घाटे और वित्तीय घाटे में कमी आ रही है। पंकज पांडेय, रिसर्च प्रमुख, आईसीआईसीआई डायरेक्ट (Pankaj Pandey, Research Head, ICICI Direct) 

(शेयर मंथन, 09 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख