शेयर मंथन में खोजें

बैंकों के एनपीए को लेकर चिंता

PK Agarwalपी. के. अग्रवाल, निदेशक, पर्पललाइन इन्वेस्टमेंट

फिलहाल निकट भविष्य या अगले छह महीनों में भारतीय शेयर बाजार के लिए बड़ी संभावनाएँ दिखती हैं, मगर काफी अड़चनें भी हैं। बाजार की चाल इस पर निर्भर करेगी कि भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर (जीडीपी) कैसी रहती है।

फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में वृद्धि का अब कुछ खास असर नहीं होगा। मगर बैंकों के एनपीए, अर्थव्यवस्था में धीमा सुधार, आर्थिक सुधारों की धीमी गति, संसद में गतिरोध जैसी चिंताएँ हैं। अच्छी बात यही है कि कच्चे तेल और कमोडिटी के भाव काफी नीचे चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख